रिवालसर

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िला में है रिवालसर। यहीं है रिवालसर झील  जिसके बारे में कहा जाता है कि ये राख से बनी है। 1360 मीटर ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी में मौजूद इस झील का शेप चौकोर है। ये हिन्दु, सिक्ख और बुद्धिस्ट के लिए पवित्र है। इससे जुड़ी है एक कहानी… 

कहा जाता  है कि ये कहानी जुड़ी है  महान गुरू पद्मसंभव 'रिनपोचे' से जो तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रणेता माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार मंडी के राजा अर्शधर की बेटी मंदरवा गुरु पद्मसंभव से शिक्षा ले रही थी और वो दोनों एक दूसरे से अध्यात्म से जुड़ने लगे थे। राजा को ये पता चला तो उसने गुरु पद्मसंभव को आग में जला देने का आदेश दिया, क्योंकि उस समय बौद्ध धर्म को शंका से देखा जाता था।  राजा ने उसकी चिता इतनी बड़ी बनाई कि वो 7 दिन तक जलती रही। सात दिन के बाद वहां राख की जगह एक झील बन गई। इस झील में पद्मसंभव एक कमल पर प्रकट हुए। राजा को अपने गलत काम का पश्चाताप हुआ। उसने अपनी बेटी का विवाह गुरु पद्मसम्भव से कर दिया। कहा जाता है कि इस झील में जो सात फ्लोटिंग आइलैंड हैं वो तेज हवा से और प्रार्थना से अपनी जगह से हिल जाते हैं। और इनमें गुरु रिनपोचे की आत्मा बसती है। इस झील के पास 123 फीट की पद्मसंभव की भव्य मूर्ति बनी है। तिब्बत के लोग गुरु रिनपोचे की पूजा करने यहां आते हैं। इस झील को कमल झील भी कहते हैं

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें


Contact form

Search This Blog